फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested for swindling lakh by promising dollars at a low rate

Mahendragarh-Narnaul News: डॉलर सस्ते में दिलाने का झांसा देकर 1.38 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling lakh by promising dollars at a low rate
फोटो 21जेएनडी11-पुलिस​ गिरफ्त में सस्ते डॉलर दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी। स्रोत पुल - फोटो : credit
जींद। सस्ते दाम पर डॉलर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोपी मोहम्मद मुस्ताक उर्फ एमडी निवासी दिल्ली को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से दस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर के खेमनगर निवासी गणेश ने एफआईआर में बताया था कि उनकी मुलाकात मोहम्मद मुस्ताक से हुई थी। आरोपी ने खुद को एक कंपनी का प्रबंध निदेशक बताते हुए सस्ते दाम पर डॉलर उपलब्ध करवाने की बात कही। आरोपी ने डॉलर खरीदने के लिए शिकायतकर्ता को एक बैंक खाते की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोपी के कहने पर गणेश ने एचडीएफसी बैंक के खाते में 1.38 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद जब शिकायतकर्ता ने डॉलर उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी से संपर्क किया तो उसने भुगतान प्राप्त नहीं होने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी मोहम्मद मुस्ताक उर्फ एमडी निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed