फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested for stealing nozzle from fields

Mahendragarh-Narnaul News: खेतों से नोजल चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing nozzle from fields
मंडी अटेली। अटेली पुलिस ने क्षेत्र में नोजल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोड़ी निवासी संजय और हेमंत के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से करीब चोरी की 100 नोजल बरामद की है। आरोपियों को मंगलवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 31 मई को आशीष निवासी गांव ताजपुर ने थाना अटेली में नोजल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि 30/31 मई की रात को उसके कुएं से 10 नोजल व उसके गांव के बलबीर के खेत से 11 नोजल, घनश्याम के खेत से 10 नोजल, सत्यवीर के खेत से 10 नोजल, इंद्रजीत के खेत से 10 नोजल, लक्ष्मीनारायण के खेत से 7 नोजल व केबल तथा सुरेंद्र के खेत से 10 नोजल व केबल चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके गांव के इंद्रजीत की 40 नोजल, रोशनलाल की 11 नोजल, कृष्ण की 10 नोजल, सत्यवीर की 20 नोजल, ओमप्रकाश की 20 नोजल, बिल्लू की 10 नोजल, प्रधान की 10 नोजल, सरजीत की 10 नोजल, प्रदीप की 10 नोजल, श्यामलाल की 20 नोजल, सत्यवीर की 10 नोजल, राजाराम की 10 नोजल तथा मनोज की 10 नोजल चोरी हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ में भारी मात्रा में नोजल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed