फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested for setting fire to hut

झोपड़ी में आग लगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for setting fire to hut
थाना कनीना पुलिस ने झोंपड़ी में आग लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक झोंपड़ी में आग लगा दी थी जिसमें झोंपड़ी के अंदर रखी नकदी और अन्य सामान जल कर राख हो गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषिराज उर्फ कालिया निवासी भोजावास कनीना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार कोसली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि ओमपाल निवासी भोजावास ने थाना कनीना में गत सप्ताह शिकायत देकर नामजद पर झोंपड़ी जलाने का आरोप लगाया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को परिवार सहित जिंदा जलाने की धमकी भी दी थी। इसके बाद शाम के समय में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर झोंपड़ी में आग लगा दी जिसमें झोंपड़ी में रखी नकदी और सामान जल गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने आपसी कहासुनी को लेकर रंजिश रखते हुए पीड़ित को झोंपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed