फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested for demanding extortion of Rs 50 lakh from grocery trader

किराणा व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion of Rs 50 lakh from grocery trader
किराना व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस स्पेशल स्टाफ की टीम ने मंगलवार की शाम को दौंगड़ा-कलवाड़ी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव ऊंची भांडोर निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि और भी खुलासे हो सकें। आरोपी ने पैसों के लालच में इस अपराध को अंजाम दिया था। वहीं मंगलवार की सुबह शहर के व्यापारी पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया था कि पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला करेलिया बाजार निवासी विमल कुमार की सब्जी मंडी के पास किराना की दुकान है। शनिवार को अलग-अलग समय पर एक मोबाइल से उसके पास फोन आया था। फोन करने वाला अपने आपको नीरज बवाना ग्रुप का सरगना बता रहा था। उसने विमल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सोमवार तक नहीं देने पर उसके भाई, उसे और पिता को दुकान पर आकर गोली मार देने की धमकी दी थी। इसके अलावा उसने सभी बनियों से रंगदारी मांगे जाने की धमकी दी थी। उसके बाद से व्यापारी और उसका परिवार डर के मारे सहमा हुआ था।
विज्ञापन

बाक्स:
पुलिस अधीक्षक से मिले थे शहर के व्यापारी:
किराना व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में शहर के व्यापारी पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से मिले। व्यापारियों ने शहर की सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पूरी सख्ती से लगी हुई है और कुछ हद तक सफलता भी मिली है। आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि क्राइम नहीं बढ़ रहा, हर जगह क्राइम बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस हर जगह कार्रवाई कर रही हे और आरोपियों को वैसा ही जबाव दे रही है। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, व्यापारी नेता नरेश चेयरमैन, सुरेश राजस्थानी, जुगल राजस्थानी, पूर्व नपा चेयरमैन बिजेंद्र यादव, मुकेश मेहता, मनोज जेरपुरिया, गोपेश मेहता, शिवरतन मेहता, धन्ना सेठ, मनोज मोदी, सुभाष निंबेहड़िया सहित अनेक व्यापारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस स्पेशल स्टाफ ने दौंगड़ा-कलवाड़ी रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सचिन गांव भांडोर के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-सुमित कुमार, पुलिस प्रवक्ता महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed