{"_id":"664e4e111da05a139e00091b","slug":"accused-arrested-for-assaulting-snatching-purse-and-burning-bike-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112556-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट कर पर्स छीनने और बाइक जलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट कर पर्स छीनने और बाइक जलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 23 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में मारपीट कर पर्स छीनने और बाइक को आग लगाकर जलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बहरोड़ के कोहराना निवासी मनोज उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आकोली बार्डर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से इको गाड़ी, नकदी और अन्य कागजात बरामद किए हैं। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नीमराणा थाना के गांव गुगडिया निवासी रामनरेश ने नांगल चौधरी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह इकबालपुर नंगली में बाबा रामेश्वर दास बायो फ्यूल कंपनी में कैंटर चलाता है। 20 मई को रात के करीब 11:30 बजे वह अपने घर जाने के लिए कंपनी से चला था। जब वह हरियाणा राजस्थान बार्डर से पहले ठेका शराब पर एक बीयर लेने के लिए रुका तो वहां पर एक इको गाड़ी के पास तीन लड़के शराब लेने के लिए खड़े थे। इसके बाद तीन लड़कों ने उस पर लात घूसों से हमला कर दिया। वहीं मारपीट करके उसका पर्स छीन लिया और बाइक भी जला दी।