{"_id":"6580822c19bd4b37e90f84c6","slug":"accused-arrested-for-assaulting-policemen-at-baba-shyam-khatudham-narnol-news-c-203-1-sroh1012-6023-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाबा श्याम खाटूधाम पर पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाबा श्याम खाटूधाम पर पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
Mon, 18 Dec 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम जी कस्बे के विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में महेंद्रगढ़, रोहतक व चरखी दादरी जिले के छह लोगों को राजस्थान की सीकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है रविवार को खाटू श्याम दर्शन को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस टीम ने व्यवस्था बनाते हुए दो महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई निवासी विकास, कुलदीप, शारदा देवी व नीलम, रोहतक की शिवाजी कॉलोनी निवासी संदीप और चरखी दादरी के गांव करीरूपा निवासी अलबिंदर के रूप में हुई है।
रविवार के कारण बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई थी। अधिक भीड़ होने के चलते सुरक्षा व दर्शन व्यवस्था में ड्यूटी दे रहे श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्डों के साथ इन श्रद्धालुओं की कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी मारपीट में बदल गई थी। जब पुलिसकर्मी ने समझाया की तो उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई थी। सीकर थाने में सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा तो श्रद्धालुओं द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई थी। पुलिस ने दो महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीकर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया।