फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested along with illegal weapons

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 27 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested along with illegal weapons
महेंद्रगढ़। अवैध हथियार रखने के शौकीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान सोनू उर्फ बाबा निवासी देवास के रूप में हुई। सीआईए की टीम द्वारा आरोपी को रविवार को गांव ऊंची भांडोर क्षेत्र से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान गांव ऊंची भांडोर के बस अड्डा पर मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि सोनू निवासी देवास अपने पास एक अवैध हथियार लिए हुए ऊंची भांडोर की बणी में मंदिर के आगे खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। अगर तुरंत रैड की जाए तो अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पर टीम द्वारा रेडिंग पार्टी तैयार कर बतलाए हुए स्थान पर रैड की गई, जहां पर एक युवक मंदिर के आगे खड़ा दिखाई दिया, जो गाड़ी को अपनी तरफ आता देखकर तेज कदमों से चलने लगा। जिसको काबूकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू निवासी देवास बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार के जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed