{"_id":"62e2d5c011542e286f22d913","slug":"according-to-the-survey-the-railway-line-should-be-laid-narnol-news-rtk6536527142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के अनुसार ही डाली जाए रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के अनुसार ही डाली जाए रेल लाइन
विज्ञापन
कनीना। प्रजा भलाई संगठन के मुखिया ठाकुर अतरलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विन वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम ज्ञापन भेज कर नए सर्वे के अनुसार रेलवे लाइन बिछाने और इसका कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।
संगठन सदस्यों ने वीरवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा दादरी-अलवर वाया बाघोत, कनीना, रामबास, गोमला इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन का जो सर्वे किया गया है उसी के अनुसार नई रेलवे लाइन का कार्य शुरू कराया जाए। ठाकुर अतरलाल ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा जो सर्वे किया गया है वह बिल्कुल सही और अधिक जन उपयोगी है। सर्वे रेल विभाग ने जन सहूलियतों को देखकर किया है। यह सबसे छोटा रूट बनता है। इस रेल लाइन के बनने से ऐतिहासिक बाघेश्वर धाम बाघोत, हुडिया जैतपुर खाटू श्याम धाम, भोजावास बाबा जिंदा धाम, महासर में देवी माता धाम पर हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लाभ होगा। कुंड माजरा में बन रहे एम्स में पहुंचने के लिए भी मरीजों को लाभ होगा।
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप करके सर्वे के अनुसार ही रेलवे लाइन बिछवाने का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर गठित की गई रेलवे संघर्ष नीति को अपना पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हुए इलाके के लोगो से हर के लिए संघर्ष हेतु आगे आने की अपील की। इस अवसर पर भागसिंह, गोपाल, महादेव, जगदीश प्रसाद, सुबेदार श्रीराम, सुबेदार गुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, लाल सिंह, सुबेदार प्रताप सिंह, कैलाश, राजबीर, नरेंद्र सहित अनेक प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।