{"_id":"66d757d15340e1708a06d676","slug":"accidents-are-increasing-due-to-arbitrarily-made-speed-breakers-narnol-news-c-196-1-mgh1001-115722-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मनमानी कर बनाए स्पीड ब्रेकर से बढ़ रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मनमानी कर बनाए स्पीड ब्रेकर से बढ़ रहे हादसे
Wed, 04 Sep 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 01नारनौल के मिश्रवाड़ा मोहल्ले में बना स्पीड ब्रेकर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शहर में जहां देखो वहीं स्पीड ब्रेकर देखने बना दिये गए हैं। वैसे तो हादसों को रोकने व वाहन की रफ्तार को कम करने के लिए ब्रेकर बनाए जाते हैं, लेकिन शहर में तो हालात ये हैं कि ये ब्रेकर ही हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके साथ पूरे शहर में बने स्पीड ब्रेकरों पर नजर डाले तो एक भी ब्रेकर ऐसा नहीं है, जिस पर सफेद व काली पट्टी बनाई गई है। ऐसे में खासकर रात के समय अनेकों दुपहिया वाहन चालक इन ब्रेकरों पर असंतुलित होकर घायल हो चुके हैं।
पुलिस प्रशासन की ओर से हर साल जनवरी या फरवरी माह में 15 दिन तक व सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाता है। इसमें आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी व उनकी पालना करने के बारे में बताया जाता है। इससे आमजन स्वयं को व सामने वाले को भी सुरक्षित रख सके। बावजूद इसके इन स्पीड ब्रेकरों पर न पुलिस का न प्रशासन का ध्यान है, जबकि ये ब्रेकर हादसों का सबब बनते जा रहे हैं।
रसूखदार बनवा लेते हैं ब्रेकर
आमतौर पर देखने में आया है कि राजनीति में सक्रिय व अधिकारी अपने पद का फायदा उठाकर अपने घर के आसपास या गली में स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवा लेते हैं। वहां ब्रेकर की जरूरत न होने के बावजूद भी महज अपना रसूख दिखाने के लिए ऐसा किया जाता है।
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर बनाने के ये हैं नियम
नेशनल हाईवे का काम देखने वाले इंजीनियर पंकज ने बताया कि ब्रेकर का फैलाव 3.7 मीटर व ऊंचाई 0.10 मीटर यानि 6 इंच होनी चाहिए। साथ ही आम यातायात के लिए ब्रेकर के दोनों ओर का फैलाव दाे-दो मीटर होना चाहिए, ताकि वाहन की रफ्तार कम होने के साथ साथ उसमें सवार लोगों को झटका न लगे।
20 दिनों तक रहा आईसीयू में
कुछ माह पूर्व शहर के रहने वाले रवि वर्मा बाइक से रात के समय अपने घर की ओर आ रहा थे। रास्ते में ढाणी किरारोद में बने एक ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे रवि को गंभीर चोट आई थी। इसके बाद वह करीब 20 दिनों तक जयपुर के निम्स अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती रहा। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।
कंपनी के काम के चलते उन्हें रात के समय भी आना जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें तो शहर में कहां-कहां ब्रेकर हैं, उसकी जानकारी है, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति के लिए ये ब्रेकर जानलेवा साबित हो सकते हैं। प्रशासन को इन ब्रेकरों के संबंध में कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।
-सचिन गजराज, प्रबंधक निजी कंपनी
स्पीड ब्रेकरों पर कहीं भी जेब्रा लाइन नहीं बनाई गई हैं और शहर में जहां देखो वहीं ब्रेकर बने हुए हैं। एक तो शहर में सड़कों की हालत वैसे ही खस्ता है, ऊपर से नियम के बगैर बने ये ब्रेकर मुसीबत के अलावा और कुछ भी नहीं है।
-अवनीत सिंह, कर्मचारी निजी कंपनी।
पिछले दिनों मेरा एक दोस्त शादी में शामिल होने के लिए नारनौल आ रहा था। महेंद्रगढ़ के पास बने एक ब्रेकर पर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हालांकि इस हादसे में उसको तो चोट नहीं लगी, लेकिन गाड़ी में काफी नुकसान हो गया था।
-प्रदीप चौधरी, दुकान संचालक।
वैसे तो ये मामला पीडब्ल्यूडी देखता है, लेकिन उनके पास कोई शिकायत आती है तो उस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाती है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति सीधा विभाग में जाकर भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
नरेश कुमार, यातायात प्रभारी नारनौल।