{"_id":"5d2233268ebc3e6d02394276","slug":"accident-narnol-news-rtk503221618","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड ट्राला ने पिता को कुचला, बेटा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड ट्राला ने पिता को कुचला, बेटा बचा
विज्ञापन
फोटो संख्या:35- सड़क हादसे के बाद गांव गुढ़ा में मौके पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। महेंद्रगढ़ रोड पर गांव गुढ़ा बस स्टैंड पर रविवार सुबह ट्राले की टक्कर से सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। राहगीरों ने ट्राले का काबू कर पुलिस को सौंप दिया जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अतर चंद मक्कड़ गांव गुढ़ा का निवासी है। उसका बेटा पूर्णमल का गांव धनौंदा में मेडिकल स्टोर है। वह महेंद्रगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। मृतक अपने बेटे के साथ प्रतिदिन दुकान पर जाता था। रविवार को वह दुकान जाने के लिए गांव गुढ़ा के बस स्टैंड पर खड़ा था। उसका बेटा स्कूटी लेकर वहां पहुंचा तो अतरचंद स्कूटी पर बैठने वाला ही था तभी पीछे से आए ओवरलोड ट्राले ने उसको कुचल दिया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बेटा दूसरी ओर जा गिरा। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया था लेकिन बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों ने पीछे लगकर करीब एक किलोमीटर दूर ओवर लोड ट्राले का काबू कर लिया लेकिन उनके पहुंचने से पहले ड्राइवर वहां से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर शव का पंचनामा करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। -आलोक कुमार, आईओ