फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident in fog, three injured

धुंध ने बढ़ाई परेशानी, तीन ट्राले भिड़े

Sat, 23 Jan 2016 09:43 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 23 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन

धुंध पड़ने के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार की रात सिरोही बहाली के नजदीक तीन ट्रालों में भिड़ंत हो गई। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे एक ट्राला नारनौल की तरफ जा रहा था। इस दौरान घना कोहरा होने के कारण चालक को सामने से आता हुआ वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं दिया इस कारण सिरोही बहाली के नजदीक दूसरे ट्राले से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी कड़ी में कोहरा बढ़ने के कारण दो बजे कोटपूतली से नारनौल पहुंच जा रहा तीसरा ट्राला भी खड़े ट्राले से टकरा गया।
विज्ञापन


लोगों ने वाहन में फंसे चालक को निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। करीब पांच बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वाहन की चद्दर कटवाकर चालक को निकाला। इस दौरान करीब तीन घंटे राजमार्ग बाधित रहा। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर चोट नहीं होने के कारण पीड़ित खतरे से बाहर है।  थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्रेन की मदद से राजमार्ग बहाल करवा दिया गया। चालकों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने चालकों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed