फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accessories worth more than one crore distributed to 1058 senior citizens

1058 वरिष्ठ नागरिकों को एक करोड़ से अधिक के सहायक उपकरण वितरित

Sat, 17 Sep 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accessories worth more than one crore distributed to 1058 senior citizens
फोटो नंबर 13 - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जहां वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के रूप में बुजुर्गों के 2500 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिए जा रहे हैं। बुजुर्ग हमारे लिए धरोहर हैं। युवा पीढ़ी को इनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। ये बातें भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शनिवार को सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण समारोह में कहीं। विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव रहे।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वयोश्री योजना के तहत 1058 वरिष्ठ नागरिकों को एक करोड़ से अधिक धनराशि की लागत के निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने की। विशेष अतिथि एपीसीपीएल के महाप्रबंधक संजय असाटी रहे। इस दौरान चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश में 75 साल तक सीएसआर फंड का सही उपयोग नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इसका सही उपयोग हो रहा है। कहा कि जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों का एक सम्मेलन करवाया जाएगा। हमारे जिले से जो भी उद्योगपति अन्य प्रांतों में अपना उद्योग चला रहे हैं उन्हें बुलाकर उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रधानमंत्री हमेशा जरूरतमंद व गरीबों की सोचते हैं। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह बुजुर्गों के लिए कंपनियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगराधीश डॉ. मंगल सेन, एपीसीपीएल के उप महाप्रबंधक सुगाता दास गुप्ता, एलिम्को के नोडल अधिकारी एसके राथ एवं जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव श्याम सुंदर शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाक्स
स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों ने दी सेवाएं
वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण समारोह में जिला प्रशासन एवं जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से बुजुर्गों को केंद्र तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। बुजुर्गों की सहायता के लिए तथा जलपान वितरित करने के लिए कॉलेजों के स्वयंसेवक, मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल के कार्यकर्ता, रेडक्रॉस समिति के स्वयंसेवकों तैनात रहे। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों को उनकी सीट पर पानी दिया। एक काउंटर पर चिकित्सकों ने बुजुर्गों के दांतों की जांच की।

-
बाक्स
5356 सहायक उपकरण वितरित किए
सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 1 करोड़ 6 हजार के 5356 सहायक उपकरण वितरित किए गए। 63 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 14 बैसाखी, 1004 वाकिंग स्टिक, 7 रोलेटर, 1058 कान की मशीन, 738 चश्मा, 123 चेयर स्टूल कमोड के साथ तथा 1316 नी ब्रेस वितरित किए गए। कई बुजुर्गों को जांच के अनुसार दो या तीन प्रकार के सहायक उपकरण भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed