{"_id":"67489733f32db92d1a038967","slug":"abvp-wins-29-department-representatives-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113529-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 29 विभाग प्रतिनिधि अभाविप के जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 29 विभाग प्रतिनिधि अभाविप के जीते
Thu, 28 Nov 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
परिषद ने वीरवार को वाईफाई चौक पर माला और पटका पहनाकर स्वागत किया
फोटो संख्या: 74
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभाग प्रतिनिधि के चुनाव हो गए। कुल 34 विभागों में चुनाव करवाएं गए। जिसमें 29 विभाग प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) के जीते।
इनको अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से वीरवार को वाईफाई चौक पर माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य कुमारी तृप्ति सैनी विजेता प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि ये प्रतिनिधि विश्वविद्यालय और छात्रों के बीच सेतु का कार्य करेंगे। छात्रों की समस्याओं को समाधान तक पहुंचाने का कार्य और विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
इकाई उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया की यह जीत विद्यार्थी परिषद के साथ-साथ पूरे विश्वविद्यालय में राष्ट्रवादी विचार की जीत है। विभाग संगठन मंत्री कर्ण ने बताया कि हकेंवि में विभाग प्रतिनिधि के चुनाव की प्रक्रिया 20 से 28 नवंबर तक की गई।
विज्ञापन
बताया कि सिविल इंजीनियरिंग से गीतेश शर्मा, केमिस्ट्री से हर्ष, विधि विभाग से ध्रुव मोदी, डीटीएचएम से निखिल, स्टैटिक्स से मनीष, माइक्रोबायोलॉजी से काजल, बायोकेमेस्ट्री से संजीव व धनंजय, बायोटेक्नोलॉजी से विश्वजीत, इकोनॉमिक्स से देवव्रत दास, साइकोलॉजी से अंकित, सोशियोलॉजी से किरण, लाइब्रेरी साइंस से प्रज्ञा, ज्योग्राफी से नेहा, संस्कृत से चोखराज शर्मा व सुनीता पलसानिया, योग से राहुल, इतिहास से साक्षी, अंग्रेजी से अभिषेक दत्ता सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर प्रशांत कश्यप, प्रिया भारद्वाज, सुप्रिया यादव, अनुराग, विकास कश्यप, दीपक, कुलदीप व अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।