फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   absconding accused arrested

फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
absconding accused arrested
थाना शहर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। जिसमें आरोपी कई दिन से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार से फायर कर जान से मारने की कोशिश की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की कपिल वासी नांगतिहाडी ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी बुलेरो कैंपर गाड़ी से जा रहा था कि सामने से कुछ बदमाशों ने गाड़ी पर फायर किया। पीड़ित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक आरोपित देवेंद्र उर्फ लारा को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपित लक्की वासी मोहल्ला पुरानी सराय को गिरफ्तार किया है जो मामले में काफी दिन से फरार चल रहा था और जिस पर पुलिस द्वारा पांच हजार का ईनाम रखा हुआ था। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed