{"_id":"6acfd799bca62a436001d228","slug":"demand-to-include-sisoth-colony-in-the-city-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131009-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिसोठ कॉलोनी को नगर में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिसोठ कॉलोनी को नगर में शामिल करने की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:86- विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते हाउंसिंग बोर्ड एसाोसिएशन सिसोठ के पदाध
महेंद्रगढ़। हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन सिसोठ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधायक कंवर सिंह यादव और नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी से मुलाकात कर दो प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इनमें कॉलोनी को पालिका क्षेत्र में शामिल करने और ओवरब्रिज से कॉलोनी तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग शामिल है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कॉलोनी में 175 मकान हैं जिनमें करीब 700 से 750 लोग रहते हैं। नगरपालिका सीमा से सटी होने के बावजूद कॉलोनी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन है। नगरपालिका में शामिल नहीं होने के कारण यहां सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत, कचरा प्रबंधन, पार्कों के विकास और जल निकासी जैसी सुविधाओं की कमी है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है।
विधायक से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन रमेश सैनी को भी ज्ञापन सौंपा। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि महेंद्रगढ़ नगरपालिका को नगर परिषद बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान कॉलोनी को शामिल करने और सड़क पर लाइटें लगवाने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में गोपीचंद यादव, शमशेर सिंह यादव, मास्टर नित्यानंद, सत्यपाल सिसोठिया, सूबेदार सतबीर सिंह, विजय सिसोठिया, मुकेश चौहान और संजय यादव शामिल रहे। संवाद