फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Abhishek became the winner in mobile photography competition, Shashank became the winner in feature writing.

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अभिषेक, फीचर लेखन में शशांक बने विजेता

Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Abhishek became the winner in mobile photography competition, Shashank became the winner in feature writing.
महेंद्रगढ़। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय अकादमिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव संचार उत्सव 2024 के समापन किया गया। हकेंंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की मीडिया क्षेत्र में अग्रणी भूमिका हो और वे मीडिया क्षेत्र में जाकर मीडिया व देश के विकास में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

इस दौरान कई प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आयोजित मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अभिषेक मीणा प्रथम, जतिन कुमार द्वितीय व हितेश तृतीय रहे। फीचर लेखन में शंशांक प्रथम, अग्रिमा द्वितीय एवं अमित एवं रक्षित राज तृतीय रहा एड मेड शो में सुमित प्रथम, राहुल माना द्वितीय व रंजन कुमार वर्मा तृतीय रहे। रील्स मेकिंग में रिसब सिंह प्रथम, अभिषेक आर्य द्वितीय, सूर्यांश तृतीय। शॉर्ट फिल्म में छुटटी प्रथम, इफ शी केन स्पीक द्वितीय व प्लास्टिक पाल्युशन तृतीय रहीं। एंकरिंग प्रतियोगिता में संदीप प्रथम, सिया द्वितीय व तुषार कुमार तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकांक्षा राय प्रथम, सूरज द्वितीय व हमेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रेस रिलीज लेखन में सिया प्रथम, ज्योति द्वितीय व गुरदीप तृतीय रहे। पीटूसी प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम, अनसिरन द्वितीय व रंजन कुमार वर्मा तृतीय रहे।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय एवं उसके विभाग की पहचान उसके विद्यार्थियों से होती है। जब विद्यार्थी अलग अलग क्षेत्रों में जाकर उच्च पदों पर पहुंचते हैं तो इससे देश व दुनिया में संस्थान की ख्याति में वृद्धि होती है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हकेंवि संचार उत्सव जैसे अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता के विकास के लिए बहुत जरूरी है। कुलपति ने विभाग की वार्षिक कार्यक्रम रिपोर्ट का भी विमोचन किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. आलेख एस नायक, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल यादव, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पायल चंदेल, पर्यावरण विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोना शर्मा, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed