फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aarti of Thakurji was performed by showering flowers everywhere

Mahendragarh-Narnaul News: पुष्पवर्षा कर ठाकुरजी की आरती की

Sun, 01 Jun 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Thakurji was performed by showering flowers everywhere
फोटो नंबर-02मोहल्ला परस में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला परस से प्रभात फेरी निकाली। सर्वप्रथम प्रभात फेरी के मुख्य यजमान अमरनाथ सोनी को परिवार सहित ठाकुरजी का पूजन करवाया गया। इसके बाद सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। महिलाए, पुरुष व बच्चे ढोल नगाड़ों की थाप पर राधा नाम पर थिरकते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। प्रभात फेरी यजमान के निवास मोहल्ला परस से प्रारंभ होकर पुल बाजार, मानक चौक, संघीवाडा, मिश्रवाड़ा व पुस्तक गली से परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास स्थान पर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ठाकुरजी की आरती की। राधा रानी के जयकारों से गलियां वृंदावन की तरह लग रही थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed