फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aarti of Kuldevi Mahalakshmi and Maharaja Agrasen

Mahendragarh-Narnaul News: कुलदेवी महालक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की आरती

Wed, 13 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aarti of Kuldevi Mahalakshmi and Maharaja Agrasen
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा स्थानीय अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन दरबार में कुलदेवी महालक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रवीण बंसल व जिला महामंत्री कृष्ण कंछल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आयोजन किया जाता है। सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर व अग्रवाल सभा के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन द्वारा पूरे भारतवर्ष में समाज हित में कार्य किए जा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज के प्रत्येक व्यक्ति को महाराज अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की आरती अपने-अपने घरों में अवश्य करनी चाहिए। इस मौके पर राजकुमार चौधरी एडवोकेट, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, अग्रवाल सभा के सचिव रवि गर्ग उर्फ मोनू, प्रवीण बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed