फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AAP workers surrounded the municipality office, demanded resignation from Municipal Corporation Chief

Mahendragarh-Narnaul News: आप कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव, नपा प्रधान से इस्तीफा मांगा

Wed, 19 Jun 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
AAP workers surrounded the municipality office, demanded resignation from Municipal Corporation Chief
फोटो संख्या: 60 नगरपालिका चेयरमैन आप पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए---संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले दो सालों से शहर में विकास कार्य नहीं होने व बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष-प्रदर्शन कर नगरपालिका का घेराव किया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में सुबह 11 बजे शहर के हट्टा बाजार से रोष-प्रदर्शन शुरू किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नपा कार्यालय पहुंचकर प्रधान कार्यालय का घेराव किया और नगर पालिका प्रधान से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि दो माह में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लाेगाें ने शहरी सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधान रमेश सैनी से इस्तीफे की मांग की। 11 हट्टा बाजार स्थित लाल कोठी से शुरू हुआ रोष प्रदर्शन भगवान परशुराम चाैक, सब्जी मंडी व मुख्य बाजार से नपा कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. मनीष यादव ने कहा कि दाे साल का समय बीत जाने के बाद भी नपा की तरफ से शहर में एक भी विकास कार्य की ईंट तक नहीं लगी है। शहरी सरकार के गठन को लेकर नपा प्रधान रमेश सैनी व उन्हें भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री प्राे. रामबिलास शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्हाेंने कांग्रेस विधायक राव दान सिंह काे भी शहर में विकास कार्य नहीं हाेने पर दाेषी ठहराया। उन्हाेंने कहा कि प्रधान रमेश सैनी शहर में विकास कार्य नहीं करवा सकते ताे उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री प्राे. रामबिलास शर्मा की शहर के विकास में कोई रुचि नहीं है। प्राे. शर्मा ने इससे पहले भी पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी काे शहर का विकास नहीं करने दिया। अब रमेश सैनी काे कटपुतली बना रखा है। विधायक राव दान सिंह भी शहर के विकास कार्य में ना रूचि रखते हैं, ना उन्हें शहर के लाेगाें के दुख दर्द से काेई मतलब है। पांच साल में एक बार भी विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई है। यही कारण है कि शहर में हर जगह कूडे के ढेर लगे रहते हैं। रात काे शहर की मुख्य सडकाें से लेकर गलियाें तक में अंधेरा रहता है, जबकि स्ट्रीट लाइट नपा के कमराें में बंद पड़ी धूल फांक रही हैं। मुख्य सडकें टूटी पडी हैं, हर राेज दुर्घटना हाे रही हैं। इस मौके पर भूपेंद्र गोयल, राव मनोज निंबी, विजय चोपड़ा, ब्रह्मानंद वाल्मीकि, राकेश दुलोठ, नवीन निंबेडिया, पवन बसई, रतिपाल निंबेडिया आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या: 60 नगरपालिका चेयरमैन आप पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए---संवाद

फोटो संख्या: 60 नगरपालिका चेयरमैन आप पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए---संवाद

फोटो संख्या: 60 नगरपालिका चेयरमैन आप पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए---संवाद

फोटो संख्या: 60 नगरपालिका चेयरमैन आप पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए---संवाद

फोटो संख्या: 60 नगरपालिका चेयरमैन आप पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए---संवाद

फोटो संख्या: 60 नगरपालिका चेयरमैन आप पार्टी कार्यकर्ता से बात करते हुए---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed