फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aam Aadmi Party will start Parivartan Yatra from Mahendragarh on 15th

Mahendragarh-Narnaul News: आम आदमी पार्टी 15 को महेंद्रगढ़ से शुरू करेगी बदलाव यात्रा

Tue, 12 Dec 2023 12:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will start Parivartan Yatra from Mahendragarh on 15th
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा 15 दिसंबर से महेंद्रगढ़ में बदलाव यात्रा, ईब हरियाणा के लाल नै, एक मौका केजरीवाल को शुरुआत करेंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव भी यात्रा का आगाज करेंगे। यात्रा का समापन 24 दिसंबर को कैथल में होगा। इस दौरान वह 21 विधान सभाओं में जनसभा कर आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। डॉ. मनीष यादव ने बताया कि 15 दिसंबर को महेंद्रगढ़, अटेली, 16 को नारनौल और नांगल चौधरी, 17 को बावल और कोसली, 18 को रेवाड़ी और पटौदी, 19 को झज्जर और बेरी में जनता से संवाद करेंगे। 20 दिसंबर को रोहतक, कलानौर, 21 दिसंबर को गढ़ी सांपला किलोई और महम, 22 को नारनौंद, सफीदों, 23 को इसराना, असंध और कलायत में जनसभा करेंगे। बदलाव यात्रा का समापन 24 दिसंबर को कैथल में होगा।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने की थी एम्स की घोषणा
डॉ. मनीष यादव ने कहा कि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अहीरवाल के साथ दोहरा व्यवहार करने का काम किया है। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स की घोषणा की थी, लेकिन 9 साल बीतने के बाद भी नींव की ईंट भी नहीं रखी गई है। इसके साथ चाहे रेवाड़ी और या महेंद्रगढ़, जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ता है। बीजेपी ने दक्षिणी हरियाणा में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना का भी चुनावी वादा किया था, वो भी जुमला ही बन कर रह गया है। आम आदमी पार्टी ही दक्षिणी हरियाणा का विकास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed