फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A young man taking the MTS exam in place of his friend was caught cheating; the device used for cheating was recovered.

Mahendragarh-Narnaul News: दोस्त की जगह एमटीएस परीक्षा दे रहा युवक नकल करते पकड़ा, डिवाइस बरामद

Sun, 04 Jan 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A young man taking the MTS exam in place of his friend was caught cheating; the device used for cheating was recovered.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे जींद निवासी मिया सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह युवक संतोखपुरा निवासी जय की जगह परीक्षा दे रही था जो उसका दोस्त है। परीक्षा में नकल करते समय आरोपी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के खंड एक में एमटीएस परीक्षा आयोजित की गई। इसमें परीक्षा निरीक्षक के तौर पर डाॅ. संगीता की ड्यूटी थी। इस दौरान एक युवक कोट में मुंह छिपाकर बात कर रहा था।
विज्ञापन

इस पर निरीक्षक ने युवक की जांच की तो उसके पास एक इलेक्ट्रिक डिवाइस मिला जिससे वह युवक बाहर किसी दूसरे युवक से बात कर रहा था। इसके बाद उन्होंने केंद्र अधीक्षक को सूचना दी और युवक को परीक्षा देने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक ने मौके पर आकर परीक्षार्थी का यूएमसी केस बनाया और आकोदा पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को काबू कर लिया और परीक्षा के दौरान प्रयोग किया जा रहा डिवाइस भी बरामद कर लिया है।

तीन दिन के रिमांड में होगी पूछताछ
शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस तीन दिन तक आरोपी को रिमांड पर लेकर डिवाइस व नकल के बारे में पूछताछ करेगी। इसके बाद मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और अदालत के आदेशानुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--------
जय ने दिया था इलेक्ट्रिक डिवाइस
प्राथमिक जांच में पकड़े गए आरोपी मिया ने बताया है कि नकल के लिए यह इलेक्ट्रिक डिवाइस उसके दोस्त जय ने दिया था। इस डिवाइस के माध्यम से आरोपी सवाल पूछ रहा था और बाहर से कोई व्यक्ति सवालों के जवाब दे रहा था।

-------
वर्जन:
एक युवक को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा है। शनिवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया और आदेशानुसार तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड पूरा होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -एएसआई अमित कुमार, प्रभारी, आकोदा पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed