{"_id":"68fbd471d12807f7920e138f","slug":"a-young-man-died-in-an-accident-while-returning-home-after-meeting-his-sister-on-bhaiya-dooj-narnol-news-c-196-1-nnl1010-131395-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भैया दूज पर बहन से मिलकर घर जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भैया दूज पर बहन से मिलकर घर जा रहे युवक की हादसे में मौत
Sat, 25 Oct 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी-जयपुर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की वीरवार देर शाम मौत हो गई।
पावटा निवासी विक्रमजीत बाइक से भैया दूज पर नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव सिलारपुर में गया था। यहां से वह वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव रायमलिकपुर के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक हालत के चलते चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे कि कूकस के पास रास्ते में ही मौत हो गई। विक्रम राजस्थान विश्वविद्यालय से एमए फाइनल की पढ़ाई कर रहा था।