{"_id":"688e698a0ebf83ec610418ff","slug":"a-woman-died-after-slipping-and-falling-into-a-pond-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127874-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पैर फिसलने से जोहड़ में गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पैर फिसलने से जोहड़ में गिरी महिला की मौत
Sun, 03 Aug 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर बलाहां कलां गांव में शनिवार सुबह फिसलने से जोहड़ में गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
गांव बलाहां कलां की करीब 60 वर्षीय संतोष देवी मायके में ही रहती थी। भाई नहीं होने के कारण वह शादी के बाद से यहीं पर ही रह रही थी। उसके दो लड़के हैं, जो प्राइवेट जॉब करते हैं। वह रोजाना सुबह जोहड़ पर घूमने और पक्षियों को दाना डालने के लिए जाती थी। शनिवार सुबह बारिश का मौसम होने की वजह से जोहड़ की पाल पर फिसलन हो रही थी। इसके कारण उसका पैर फिसल गया। इससे वह जोहड़ में डूब गई।
सुबह जब वह घर पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कुछ घंटों बाद लोगों ने जोहड़ में एक शव को तैरते देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा। इस मामले को लेकर पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।