फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A Village Sets a New Benchmark for Development, Empowered by CCTV and Modern Amenities

Mahendragarh-Narnaul News: विकास की नई मिसाल बना गांव, सीसीटीवी व आधुनिक सुविधाओं से हुआ सशक्त

Fri, 29 May 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A Village Sets a New Benchmark for Development, Empowered by CCTV and Modern Amenities
फोटो संख्या:53- स्टेट हाइवे 148 बी पर लगा ग्राम पंचायत पाली का बोर्ड--संवाद - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। पंचायत की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से पाली गांव विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पंचायत ने गांव में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, परिवहन और डिजिटल सेवाओं को मजबूत बनाया है। गांव में लगवाए गए वाईफाई और सीसीटीवी गांव की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर रहे है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की ओर से गांव के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने में मदद मिल रही है और ग्रामीण खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए वाईफाई सुविधा विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है। ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में यह सुविधा मददगार बन रही है। गांव को नशे से मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने गलियों का निर्माण और सुधार कार्य कराया है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था की गई है जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिली है।
स्वच्छता और बेहतर जल प्रबंधन के कारण गांव का वातावरण भी साफ-सुथरा बना हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने करने के लिए पंचायत लगातार कार्य कर रही है। गांव में 4.56 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल पुराने भवन में सामान्य उपचार की सुविधाएं मिल रही हैं।
-------------
पशुपालकों के अस्पताल और जोहड़ की भी व्यवस्था
गांव में पशुपालकों के लिए पशु अस्पताल में भी बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं जिससे पशुओं का उपचार समय पर हो रहा है और पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही टीम पशुओं को विभिन्न प्रकार के टीकाकरण करती है।

--------------
पेयजल के लिए नहरी पानी की उपलब्धता
गांव में पेयजल की व्यवस्था भी पंचायत की की ओर से की गई है। गांव की ढाणियों तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों को नहरी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे स्वच्छ पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हुई है।
-------------
गांव में लगाई 87 स्ट्रीट लाइटें
गांव को रोशन करने के लिए 87 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। रात के समय पूरा गांव जगमग दिखाई देता है जिससे सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को आने-जाने में भी सुविधा मिलती है।
--------------
बेहतर परिवहन सुविधाएं
परिवहन सुविधाओं की बात करें तो गांव का विभिन्न शहरों से अच्छा संपर्क है। रेलवे स्टेशन के माध्यम से गांव का जुड़ाव दिल्ली, गुजरात, राजस्थान सहित कई बड़े शहरों से है। वहीं बस परिवहन सुविधा के जरिए पाली से नारनौल, जयपुर, अजमेर, अलवर, दादरी, भिवानी, हिसार, रोहतक और पंजाब तक सीधा संपर्क उपलब्ध है।

--------------
- वर्जन
गांव में स्वास्थ्य, पेयजल और गली-नाली आदि को उचित व्यवस्था की है। जल्द ही ग्रामीणों के लिए पीएचसी का नया भवन बनाया जाएगा और सुविधाओं में भी विस्तार होगा। गांव की सुरक्षा के उचित रोशनी और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। -देशराज सिंह फौजी, सरपंच, पाली

फोटो संख्या:53- स्टेट हाइवे 148 बी पर लगा ग्राम पंचायत पाली का बोर्ड--संवाद

फोटो संख्या:53- स्टेट हाइवे 148 बी पर लगा ग्राम पंचायत पाली का बोर्ड--संवाद- फोटो : 1

फोटो संख्या:53- स्टेट हाइवे 148 बी पर लगा ग्राम पंचायत पाली का बोर्ड--संवाद

फोटो संख्या:53- स्टेट हाइवे 148 बी पर लगा ग्राम पंचायत पाली का बोर्ड--संवाद- फोटो : 1

फोटो संख्या:53- स्टेट हाइवे 148 बी पर लगा ग्राम पंचायत पाली का बोर्ड--संवाद

फोटो संख्या:53- स्टेट हाइवे 148 बी पर लगा ग्राम पंचायत पाली का बोर्ड--संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article