{"_id":"603fbee18ebc3ec39f5db93e","slug":"a-team-of-officers-arrived-at-berry-s-state-school-a-drone-made-documentary-narnol-news-rtk598179170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की टीम पहुंची बेरी के राजकीय विद्यालय, ड्रोन से बनी डाक्यूमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की टीम पहुंची बेरी के राजकीय विद्यालय, ड्रोन से बनी डाक्यूमेंट्री
विज्ञापन
पहल योजना के तहत चुने गए राजकीय स्कूल बेरी का सीएमजीजीए कौस्तुभ विराट, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील यादव, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा, प्राचार्य अलका, बीआरपी संदीप की टीम ने निरीक्षण किया। स्कूल परिसर में बनाए गए प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स और वास्तविक क्रियाकलापों का मुआयना किया। ड्रोन के माध्यम से स्कूल पर एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार कराई है।
पहल योजना में विद्यार्थी क्रियाकलापों के माध्यम से खेल-खेल में ज्ञान प्राप्त करता है। विद्यालय प्रांगण के खाली हिस्से को अलग- अलग तरह के मॉडल्स से सुसज्जित किया जाता है। जिसे देखकर विद्यार्थी रोचक और आनंददायक तरीके से सीखते हैं। अधिकारियों की टीम ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में निरीक्षण किया। पहल योजना के अंतर्गत अक्षय ऊर्जा से संबंधित वर्किंग मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। जिसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोगैस, स्मार्ट सिंचाई, स्मार्ट डस्टबिन, डिमर, ड्रिप सिस्टम, आयुर्वेदिक पार्क, भूगोल पार्क, वर्षा जल संरक्षण, ज्वालामुखी, प्रदूषण रोकथाम, भारत की भौगोलिक स्थितियां, प्रमुख नदियां, बंदरगाह, भारतीय अर्थव्यवस्था, गणित विषय में घन, बेलन, पाई, विभिन्न प्रकार की आकृतियों के सजीव मॉडल विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए हैं। कॉमर्स विद्यार्थियों ने बैंक का सजीव चित्रण तथा राजनीति विज्ञान विभाग में पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। प्राथमिक विभाग ने सौर मंडल, झरने, जल विद्युत, गणित व पर्यावरण से संबंधित मॉडल्स, रीडिंग कॉर्नर आदि का प्रदर्शन किया। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विद्यार्थियों ने करसत और योगा का प्रदर्शन किया। पौष्टिक आहार से संबंधित प्रदर्शनी का लगाई। अवसर एप, सक्षम एप, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन प्रणाली का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
सीएमजीजीए कौस्तुभ विराट ने कहा कि यह विद्यालय गुणवत्ता के सभी मापदंडों को पूरा कर रहा है। ऐसे में बेरी विद्यालय को आईएसओ प्रमाणित का दर्जा मिलना चाहिए। प्राचार्य कैलाश चंद यादव ने आभार जताया। जिला प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से विद्यालय पर एक डाक्यूमेंट्री भी तैयार कराई है।