फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A splash of relief...the weather became pleasant, the faces of farmers blossomed

Mahendragarh-Narnaul News: राहत की फुहार...मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले

Sat, 07 Sep 2024 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
A splash of relief...the weather became pleasant, the faces of farmers blossomed
नारनौल। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। शनिवार को भी कई स्थानों पर बारिश के रूप में राहत की फुहार बरसी। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस राहत मिली। फसलों को फायदा हाेने से किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में दोपहर से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। महेंद्रगढ़ में 11, नारनौल में 7, अटेली में 8, नांगल चौधरी 6.5, और सतनाली में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम 24.5 और 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब मौसम विभाग 12 सितंबर से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव होने की संभावना जता रहा है। इस दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि तीन मौसमी प्रणालियों के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के मध्य हिस्सों और हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन साथ ही उत्तर-पश्चिम और सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान के मध्य पर बनी हुई हैं, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर लगातार मानसून हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर सक्रिय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मौसम प्रणाली का असर अगले एक दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed