{"_id":"664a4d5af883b0c3e705b2c4","slug":"a-run-matters-in-cricket-as-does-a-vote-in-democracy-deputy-commissioner-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112453-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में एक रन का महत्व है, वैसे लोकतंत्र में एक वोट का : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में एक रन का महत्व है, वैसे लोकतंत्र में एक वोट का : उपायुक्त
Mon, 20 May 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 20 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा है कि जिस प्रकार क्रिकेट मैच में एक-एक रन का महत्व होता है, उसी प्रकार लोकतंत्र में एक-एक वोट का बहुत बड़ा महत्व होता है।
आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए लोग पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि इस पर्व को और भी अधिक उत्साह जनक बनाने के लिए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से राज्य के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार जीतने का भी एक सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी अपने माता-पिता, दादा-दादी व सगे संबंधियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे व नीली स्याही लगी उंगली के साथ सेल्फी अपलोड करेंगे उन्हें पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को 10 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 5 हजार व तृतीय स्थान पाने वाले विजेता को 2500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करवाने वाले स्कूल को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अभियान के संबंध में सभी स्कूलों में लगातार बच्चों को जानकारी दी जा रही है ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठा सकें।