{"_id":"6aff2fdd07f292a7270dda7b","slug":"a-road-will-be-constructed-from-the-vegetable-market-to-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131936-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी से बालाजी चौक तक बनाई जाएगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी से बालाजी चौक तक बनाई जाएगी सड़क
विज्ञापन
फाेटो संख्या:63- बालाजी चौक से सब्जी मंडी तक बदहाल मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में सब्जी मंडी से बालाजी चौक तक आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर पालिका की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर लंबी सड़क का नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण कार्य दिसंबर माह से शुरू करवाने की योजना है। इससे दुकानदारों, ग्राहकों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
सब्जी मंडी से बालाजी चौक तक का मार्ग करीब 10 वर्ष पहले बनाया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया। इस मार्ग पर 150 से अधिक दुकानें, सब्जी मंडी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नगर पालिका कार्यालय स्थित हैं। यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नई सड़क बनने से यातायात सुगम होगा और आमजन को परेशानी से राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से बालाजी चौक से सब्जी मंडी तक सड़क का नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। इस मार्ग पर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। दिसंबर माह में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसी माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क बनने के बाद आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- - रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।