फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A rallying cry to save votes: Congress holds a protest march

Mahendragarh-Narnaul News: वोट बचाने की हुंकार, कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च

Thu, 22 Oct 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A rallying cry to save votes: Congress holds a protest march
फोटो 03 आक्रोश मार्च निकालते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
मंडी अटेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत आक्रोश मार्च निकाला। पंजाब नेशनल बैंक से शुरू हुआ मार्च मुख्य बाजार से होकर गुजरा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस अनिता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी की और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर नागरिक के वोट के अधिकार की है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान, मजदूर और आम जनता मौजूदा सरकार से परेशान है।
मार्च में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कृष्ण राव, तोता राम कोहली और डॉ. राजवती सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed