फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A rally was taken out from Bhojavas PHC to stop female foeticide

Mahendragarh-Narnaul News: कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए भोजावास पीएचसी से निकली रैली

Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A rally was taken out from Bhojavas PHC to stop female foeticide
फोटो संख्या:53- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी
कनीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास की ओर से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत केंद्र से जुड़ी आशा वर्करों ने गांव में रैली निकालकर संदेश दिया कि बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


अभियान का नेतृत्व सीनियर सुपरवाइजर ज्योति यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। कन्या भ्रूण हत्या समाज पर कलंक है। इसे जड़ से मिटाने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना होगा और सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

रैली के दौरान आशा वर्करों ने विभिन्न नारों और पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, बेटा–बेटी एक समान के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक रहने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. दीपांशु ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत सख्त दंड प्रावधानों के बारे में बताया। इस मौके पर उप प्रधान मीरा, सुनीता, रीना, संजू, मोनिका, प्रियंका, बबली, राजबाला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed