{"_id":"65c7a989fbe8efdf830a6a9b","slug":"a-park-will-be-built-in-half-an-acre-in-the-name-of-shaheed-mahesh-singh-in-village-jadwa-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107347-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव जड़वा में शहीद महेश सिंह के नाम से आधा एकड़ में बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव जड़वा में शहीद महेश सिंह के नाम से आधा एकड़ में बनेगा पार्क
Sat, 10 Feb 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करते रेलवे निगरानी समिति के सदस्य --स्रोत--
सतनाली। गांव जड़वा में शहीद महेश सिंह के नाम से जल्द भव्य पार्क बनाया। इसको को लेकर ग्राम पंचायत इसको लेकर योजना बनाकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गांव जड़वा में बस स्टैंड के नजदीक करीब आधा एकड़ में पार्क बनाया जाएगा। जहां पर ग्रामीण सुबह- शाम को घूम सकते है। गांव में यह भव्य पार्क पहला पार्क होगा। इस पार्क में दो फेज में कार्य किया जाएगा। पहले फेज में पार्क में 320 फूट में चाहरदीवारी व 10 फुट का चौड़ा गेट लगाया जाएगा। वहीं दूसरे फेज में चाहरदीवारी की रैलिंग, पार्क में सौंदर्यकरण के लिए फूल और घास, बैठने के सीट, लाइटें, पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस पार्क का कार्य जिला समिति और ग्राम पंचायत जड़वा के सहयोग से किया जाएगा। 15 दिनों में इस भव्य पार्क का कार्य शुरु करवाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
गांव जड़वा में पार्क निर्माण के लिए टैंडर जारी कर दिया गया। पार्क निर्माण में चाहरदीवारी जो कि लगभग 320 फुट बनाने का कार्य बहुत जल्द ही शुरू होने जा रहा है, जिसका वर्कऑर्डर जारी किया जा चुका है। जल्द ही द्वितीय चरण के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-- - मोनिका, चेयरमैन खंड समिति
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहीद महेश सिंह के नाम से बनने वाले पार्क का काम जिला समिति और ग्राम पंचायत जड़वा के सहयोग से किया जायेगा। 15 दिनों में कार्य शुरू करवाया जाएगा। पार्क निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
-- - जगदीश, सरपंच प्रतिनिधि जड़वा