फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A nomination came on the first day for the Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha seat

Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर पहले दिन आया एक नामांकन

Tue, 30 Apr 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
A nomination came on the first day for the Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha seat
नारनौल। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। सोमवार को एसयूसीआई कम्युनिस्ट के प्रत्याशी रोहतास सैनी नामांकन दाखिल किया है। अभी नामांकन के लिए सात दिन शेष बचे हैं। इसकी वजह से भाजपा, जजपा व कांग्रेस उम्मीदवार मई में ही नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि इस बार प्रत्याशी को ऑनलाइन नामांकन करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होना है। इसकी प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद 1 बजे तक किया जा सकता है।
विज्ञापन


आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय में सुबह 11 से लेकर शाम 3 बजे तक जमा कर सकेंगे। नामांकन की छंटनी का काम 7 मई को सुबह 11 बजे होगा। नाम वापसी के लिए 9 मई 2024 को दोपहर बाद 3 बजे से पहले डिप्टी कमिश्नर कोर्ट कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में आकर सूचना देनी होगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 25 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




2 मई को भाजपा व जजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के लिए भाजपा, जजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अभी इनेलो की तरफ से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। इस बार भाजपा की तरफ से तीसरी बार चौधरी धर्मबीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं जजपा की तरफ से राव बहादुर सिंह को टिकट दिया गया है। यह दोनों प्रत्याशी 2 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।


राव दान सिंह के नामांकन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी उदयभान भी पहुंचेंगे
कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह 3 मई को नामांकन करेंगे। इस दौरान चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी उदयभान भी मौजूद रहेंगे। पहले आईटीआई मैदान में सभा की जाएगी, इसके बाद नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed