फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A 'Nishan Yatra' was taken out to the Maa Chamunda Devi temple on the ninth day of Gupt Navratri.

Mahendragarh-Narnaul News: गुप्त नवरात्र की नवमी पर मां चामुंडा देवी मंदिर तक निकाली निशान यात्रा

Wed, 22 Jul 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A 'Nishan Yatra' was taken out to the Maa Chamunda Devi temple on the ninth day of Gupt Navratri.
फोटो नंबर-08गुप्त नवरात्र को लेकर मां चामुंडा देवी की निशान यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत: सं
नारनौल। गुप्त नवरात्र की नवमी पर बुधवार को शहर के मां चामुंडा देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी पंडित सत्यनारायण पांडे के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिलाओं ने भव्य निशान यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत मोहल्ला नलापुर स्थित ठाकुर जी मंदिर से हुई। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन और माता के जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर मां चामुंडा देवी मंदिर पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

सुबह 11:15 बजे मां चामुंडा देवी को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया। पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन से जुड़े नरेश गोगिया ने बताया कि गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित सभी धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed