फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A new rest house will be built on the land of village Payaga at a cost of Rs 6.93 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पायगा की भूमि पर 6.93 करोड़ रुपये में बनेगा नया विश्रामगृह

Wed, 28 Jan 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A new rest house will be built on the land of village Payaga at a cost of Rs 6.93 crore.
महेंद्रगढ़। अब महेंद्रगढ़ में लोक निर्माण विभाग के नए विश्रामगृह के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पंचायत विभाग की ओर से भूमि स्थानांतरण की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही 15 कनाल 17 मरला भूमि पर बनने वाले इस विश्रमगृह के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 6.93 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। विभाग की ओर से ग्राम पंचायत पायगा के लिए 2.8 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि दिसंबर के दौरान दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ सांसद धर्मबीर सिंह ने एक विशेष बैठक की थी। इसमें सांसद ने अपनी लोकसभा के लंबित एवं भविष्य के अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन

उसी बैठक में सांसद ने वर्ष 2019 को शिलान्यास होने के बाद भी लंबित चल रहे लोक निर्माण विभाग के नए विश्रामगृह का विषय रखा था। इससे पहले सांसद ने निदेशक पंचायत विभाग को पत्र लिखकर इस लिए आवश्यक कदम उठाने बारे कहा था। इसके बाद पंचायत विभाग की तरफ से दोबारा केस बनाकर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पंचायत विभाग ने भूमि स्थानांतरित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। वर्तमान समय में लोक निर्माण विश्रामगृह का भवन शहर के बीचों-बीच होने के कारण वीआईपी विजिट के दौरान बाजार में अव्यवस्था होती है तथा व्यापारियों को भी भारी असुविधा होती है। अब शहर के बाहर विश्रामगृह के बनने से बाजार के विस्तार की उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed