फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A new bus service has been started for Bhiwani, with an overnight stop in Mahendragarh.

Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी के लिए नई बस शुरू, रात्री ठहराव होगा महेंद्रगढ़ में

Thu, 15 Jan 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A new bus service has been started for Bhiwani, with an overnight stop in Mahendragarh.
महेंद्रगढ़। भिवानी रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से भिवानी के लिए नई बस शुरू की गई है। इससे महेंद्रगढ़, दादरी व भिवानी के यात्रियों को फायदा मिलेगा। इस बस का रात्री ठहराव महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर किया जाएगा। यह बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे महेंद्रगढ़ से भिवानी के लिए रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन भिवानी से शाम 4:20 बजे महेद्रगढ़ के लिए रवाना होगी। फिर 5:20 बजे दादरी पहुंचेगी, 6:20 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इसके बाद महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर रात्री ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले दिन यह बस सेवा सुबह 7:30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से भिवानी के लिए रवाना होगी। 8:30 बजे दादरी पहुंचेगी। सुबह 9:10 बजे भिवानी पहुचेंगी। महेंद्रगढ़ से करीब दो हजार यात्री अपने कार्य को लेकर प्रतिदिन यात्रा करते हैं। नई बस सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और किफायती परिवहन का विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन...
भिवानी डिपो ने नई बस शुरू की गई है। इस बस सेवा का रात्री ठहराव महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर किया गया है। सुबह 7:30 बजे महेंद्रगढ़ से भिवानी के लिए रवाना होगी व शाम को 6:20 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed