फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A month for water outcry

एक माह से पानी के लिए हाहाकार

Mon, 10 Nov 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल Updated Mon, 10 Nov 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन

गांव सरेली में पिछले एक माह से मोटर खराब होने के कारण लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के बार-बार कहने के बावजूद शिकायत का निराकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान के लिए 11 नवंबर को डीसी से मिलने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मीठे पानी वाला जनस्वास्थ्य विभाग का एकमात्र नलकूप है। 15 अक्तूबर को नलकूप की मोटर जल जाने के कारण गांव में बनी एकमात्र पीने के पानी की टंकी सूखी पड़ी है। ऐसे में गांव की महिलाओं को दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। मोटर खराब होने से गांव में भारी पेयजल समस्या बनी हुई है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग ने दो सप्ताह पहले इसको ठीक कराया, मगर दो दिन सही रहने के बाद यह फिर से जल गई।
विज्ञापन


शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
सरपंच शीला देवी, सुभाष, रघुबीर, वीरेंद्र, रतिराम, भूप सिंह, आनंद, रामजीलाल, मालाराम, कैलाश, बनवारी, प्रताप, सुरेश, कप्तान लांबा, सुमित्रा, गायत्री, कृष्णा, अनीता, सदा कौर, कांता देवी, पतासी और अंची देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 4 महीने से जनस्वास्थ्य विभाग के किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति न होने के कारण ठीक प्रकार से पेयजल सप्लाई नहीं हों पा रही है। पिछले एक माह से तो सप्लाई ही ठप है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि गांव में नई बिजली की मोटर और कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। मंगलवार तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 11 नवंबर को जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed