{"_id":"6557ba8da1346fc5bc0552e8","slug":"a-meeting-will-be-held-on-19th-in-yadav-dharamshala-regarding-the-formation-of-ahir-regiment-narnol-news-c-203-1-sroh1011-5152-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अहीर रेजिमेंट गठन को लेकर यादव धर्मशाला में 19 को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अहीर रेजिमेंट गठन को लेकर यादव धर्मशाला में 19 को होगी बैठक
Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गुरुग्राम के खेड़की दौला में टोल प्लाजा के नजदीक अहीर रेजिमेंट गठन के लिए कई महीनों से चल रहे धरने से संयुक्त अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की टीम 19 नवंबर को सुबह 10 बजे यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में निमंत्रण देने पहुंचेगी। यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभयराम यादव ने बताया कि 26 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अहीर रेजिमेंट गठन के लिए संयुक्त अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति द्वारा एक महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से यादव समाज एवं संगठनों से जुड़े हुए लोग भारी संख्या में पहुंचकर सेना में अहीर रेजिमेंट गठित करवाने के लिए सरकार से मांग करेंगे।
इसी रैली का निमंत्रण देने के लिए खेड़की दौला धरना स्थल से एक दल 19 नवंबर को 10 बजे निमंत्रण देने के लिए यादव सभा महेंद्रगढ़ में आ रहा है। इसलिए यादव सभा महेंद्रगढ़ सभी क्षेत्रवासियों से अपील करती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस टीम का हौसला बढ़ाएं और 26 नवंबर की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए उन्हें आश्वस्त करें।