{"_id":"6761babdd18dcb1c6a049b92","slug":"a-meeting-of-public-representatives-was-held-at-the-residence-of-district-councilor-devendra-yadav-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113909-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिला पार्षद देवेंद्र यादव के निवास पर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिला पार्षद देवेंद्र यादव के निवास पर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपते जनप्रतिनिधि--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। जिला पार्षद देवेंद्र यादव के निवास पर महेंद्रगढ़ जिले के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बैठक जिला प्रमुख डाॅ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अनेक जिला पार्षद, खंड समिति के चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी, नगरपालिका की उपप्रधान मंजू कौशिक सहित अनेकों पार्षद, सरपंच व क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में गांव बाघोत के आत्महत्या के मामले में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों को निराधार बताते हुए आरोपों की निंदा करते हुए उनकी छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का प्रस्ताव पास कर जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को सभी के हस्ताक्षर से युक्त एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा।
अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख डाॅ. राकेश कुमार ने कहा कि पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की छवि को खराब करने के लिए कुछ लोग इस मामले में बिना कोई सबूत के बेबुनियाद ही उनका झूठा नाम ले रहे हैं। हमारी सरकार व प्रशासन से मांग है कि इस मामले की जांच कर जो भी इस तरह से परिजनों को उकसा कर यह गलत कार्य कर रहा है, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।