फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A 'Mahapanchayat' regarding UGC regulations and reservation issues will be held in Bhiwani on the 12th.

Mahendragarh-Narnaul News: यूजीसी नियमों और आरक्षण के मुद्दों पर 12 को भिवानी में होगी महापंचायत

Sun, 11 Oct 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A 'Mahapanchayat' regarding UGC regulations and reservation issues will be held in Bhiwani on the 12th.
फोटो नंबर-15गौड़ ब्राह्मण सभा में पत्रकारों को संबो​धित करते सवर्ण समाज के लोग। संवाद - फोटो : Samvad
नारनौल। यूजीसी के नए नियमों की वापसी, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और जातिगत आरक्षण के मुद्दों को लेकर 12 अक्टूबर को भिवानी में महापंचायत आयोजित की जाएगी। शनिवार को मोहल्ला चौधरीयान स्थित गौड़ ब्राह्मण सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रेसवार्ता कर लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के डॉ. अशोक दीक्षित और कैप्टन ऋषि प्रकाश अत्री तथा राजपूत समाज के ओकेंद्र राणा ने कहा कि अभियान किसी जाति या समाज के विरोध में नहीं है। इसका उद्देश्य संबंधित मुद्दों पर अपनी चिंताएं सरकार तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

डॉ. अशोक दीक्षित ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जांच निष्पक्ष हो और शिकायतकर्ता व आरोपित, दोनों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिले। उन्होंने वास्तविक शिकायतों पर कार्रवाई के साथ दुर्भावनापूर्ण शिकायतों से निपटने की व्यवस्था बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने बताया कि महापंचायत में शिक्षाविदों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें विचार-विमर्श के बाद मांगों और आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता ने 15 अक्टूबर को नारनौल में सवर्ण समाज एकता मंच की ओर से ज्ञापन देने के कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला संयोजक खेमचंद शर्मा ने लोगों से दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed