फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A Health Department team conducted door-to-door checks for dengue larvae.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर की डेंगू लार्वा जांच

Sun, 19 Jul 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A Health Department team conducted door-to-door checks for dengue larvae.
महेंद्रगढ़। गांव सिगड़ी बस स्टैंड और सिगड़ी स्लम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए विशेष जागरूकता एवं लार्वा जांच अभियान चलाया। यह अभियान सीएचसी सेहलंग की एसएमओ डॉ. प्रभा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों और अन्य जलभराव वाले स्थानों की जांच की। जहां भी मच्छरों का लार्वा मिला, उसे तुरंत नष्ट कराया गया। साथ ही लोगों से घर और आसपास सफाई रखने व कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऋषिराज और हेमलता ने बताया कि सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाकर कूलर और पानी के बर्तनों को खाली कर अच्छी तरह साफ करना चाहिए। पूरे बाजू के कपड़े पहनने और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान राजकीय विद्यालय सिगड़ी में बच्चों को डेंगू और मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय और स्वच्छता का महत्व बताया गया। बच्चों से कहा गया कि वे अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को भी जलभराव रोकने और सफाई रखने के लिए जागरूक करें। अभियान में आशा कार्यकर्ता सुमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा और सहायिका सरस्वती भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed