फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A grand procession with beautifully decorated pots was taken out, featuring a stunning tableau of Radha and Krishna.

Mahendragarh-Narnaul News: राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Fri, 26 Dec 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A grand procession with beautifully decorated pots was taken out, featuring a stunning tableau of Radha and Krishna.
फोटो नंबर-08भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
नारनौल। शहर की अग्रवाल सभा में वीरवार से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अग्रवाल से शुरू होकर काठमंडी, राजीव चौक, अग्रसैन चौक व नागरिक अस्पताल के पास से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर भव्य कलश यात्रा के साथ राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी निकाली गई जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य यजमान सहित समस्त लोगों को विधिविधान से भागवत पूजन करवाया गया। भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास दादू संप्रदाय के युवा संत महंत रामझूलन दास महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी कथा का रसपान कराया।
विज्ञापन

महाराज ने पहले दिन भागवत कथा के महात्मय के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य के जब पुण्य कर्म उदय होते है तो उसे भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भागवत साक्षात नारायण का स्वरूप है और इसके सुनने मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर आयोजकों ने बताया कि आज से शुरू हुई भागवत कथा रोजाना दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक तक चलेगी। अंतिम दिन एक जनवरी को हवन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed