फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A grand procession carrying sacred water pots was taken out on the occasion of Mahashivratri.

Mahendragarh-Narnaul News: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली भव्य कलश यात्रा

Sun, 08 Feb 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A grand procession carrying sacred water pots was taken out on the occasion of Mahashivratri.
फोटो नंबर-06महा​शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार से आयोजित शिव महोत्सव शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा संजीवनी बाई के सान्निध्य में निकाली गई। इस कलश यात्रा के अंदर बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महात्मा संजीवनी बाई ने कहा कि महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का पावन पर्व है। भोलेनाथ अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सद्गुरुदेव महाराज से प्राप्त महामंत्र को जीवन में अपनाकर आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ मोड़ावाला शिव मंदिर से हुआ। यात्रा में 101 महिलाएं पीले व लाल परिधानों में सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। डीजे व बैंड-बाजों की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते समय स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान शिव, माता पार्वती व नंदी महाराज की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

महात्मा विक्रमानंद ने बताया कि कलश यात्रा के समापन के साथ ही महाशिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया है। उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। अंत में आश्रम प्रांगण में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed