{"_id":"6a4bef1280743d3d1a0c3e2a","slug":"a-football-field-equipped-with-modern-facilities-will-be-built-at-the-rajiv-gandhi-sports-stadium-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127991-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस फुटबॉल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस फुटबॉल मैदान
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- राजीव गांधी खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़--संवाद
- फोटो : गांव प्रतापपुर में जाम लगाती महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस फुटबॉल मैदान तैयार किया जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग ने मिलकर एस्टीमेट तैयार कर लिया है। अब सिर्फ प्रशासनिक स्वीकृति मिलने का इंतजार है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
खिलाड़ियों की लंबे समय से यह मांग थी कि स्टेडियम के अंदर एक समुचित फुटबॉल मैदान बनाया जाए, ताकि उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर जगह मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने स्टेडियम के बीचों-बीच खाली पड़ी जगह को चिन्हित कर वहां फुटबॉल ग्राउंड विकसित करने की योजना बनाई है।
वर्तमान में खिलाड़ियों को सही अभ्यास मैदान न मिलने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नया मैदान बनने के बाद खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रस्तावित मैदान को फुटबॉल के मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसमें समतलीकरण, घास, जल निकासी (ड्रेनेज) और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी। एस्टीमेट तैयार होने के बाद अब फाइल प्रशासनिक मंजूरी के अंतिम चरण में है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा।
डीएसओ नरेंद्र कुंडू ने बताया कि स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और बजट प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और आगे की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।