फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Schools will be built as two-story structures; children will get their own building after two years.

Mahendragarh-Narnaul News: दो मंजिला बनेंगे स्कूल, दो साल बाद मिलेगा बच्चों को अपना भवन

Tue, 22 Sep 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Schools will be built as two-story structures; children will get their own building after two years.
फोटो नंबर-15  ​​​​शिव नगर स्कूल का तोड़ा गया भवन जहां अब बनेगा दो मंजिला स्कूल। संवाद
नारनौल। जिले की तीन प्राथमिक पाठशालाओं के नए भवन बनाने का काम जगह की कमी से लंबे समय से अटका था। अब शिव नगर नारनौल और निम्बहेड़ा की पाठशालाओं के लिए रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार दोनों स्कूलों की जमीन में भवन बनाने के लिए थोड़ी जगह कम पड़ रही थी। इसलिए नए भवन दो-दो मंजिला बनाने की योजना तैयार की गई है। एक पाठशाला के भवन पर करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण के दौरान स्कूल के आगे और पीछे तय जगह खाली छोड़ी जाएगी ताकि बच्चे खेलकूद और दूसरी गतिविधियां कर सकें।
विज्ञापन

कमानियां में अभी करना होगा इंतजार
कमानियां की प्राथमिक पाठशाला में उपलब्ध जमीन दो मंजिला भवन बनाने के बाद भी कम पड़ेगी। इसलिए इसकी टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकेगी। विभाग दूसरी जगह जमीन की व्यवस्था करने में जुटा है। जमीन मिलने के बाद ही टेंडर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से दूसरे भवन में चल रहा स्कूल
शिव नगर पाठशाला का पुराना भवन करीब दो साल पहले नया भवन बनाने के लिए तोड़ा गया था। तब से यह स्कूल नई सराय स्थित बीईओ कार्यालय के भवन में चल रहा है। इससे बच्चों और स्टाफ को परेशानी हो रही है। नए भवन के साथ स्कूल की चारदीवारी भी बनाई जाएगी।

वर्जन:
तीन प्राथमिक पाठशाला के भवन निर्माण में समय इसलिए लगा क्योंकि इनमें जगह की कमी थी। इनमें अब शिवनगर व निम्बहेडा स्कूल को दो मंजिला बनाया जाएगा। इनका टेंडर 24 सितंबर को खुलेगा जिसके एक सप्ताह के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। कमानियां स्कूल के लिए भी जगह की व्यवस्था विभाग द्वारा किया जा रही है। -पवन भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article