{"_id":"6ab17c110863187d8e0e75c4","slug":"ex-servicemen-appeal-to-health-minister-for-early-start-of-pearl-millet-procurement-narnol-news-c-203-1-mgh1004-130290-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद जल्द शुरू हो, पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद जल्द शुरू हो, पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से की बाजरा खरीद शुरू करवाने की मांग करते पूर्व
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पहुंचीं। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक संस्था, सब-डिवीजन कनीना के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
संस्था के सदस्यों ने क्षेत्र के किसानों की परेशानी को देखते हुए बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि फसल तैयार हो चुकी है और किसान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में समय पर खरीद शुरू होना किसानों के हित में जरूरी है। सदस्यों ने मंत्री से आग्रह किया कि वे संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जल्द खरीद शुरू करवाएं।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सदस्यों को बाजरे की खरीद शुरू करवाने के लिए जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने उनका आभार जताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था के सचिव दीनदयाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र फौजी, खजांची लक्ष्मीनारायण, कैप्टन भरपूर सिंह, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर दुलीचंद, सूबेदार अभय सिंह, सूबेदार सतपाल यादव और नायब सूबेदार रामदास सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।