{"_id":"6a270febf93147ecfa0ae315","slug":"a-continuous-increase-in-the-application-process-is-now-being-observed-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140987-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीए पाठ्यक्रम में 660 सीटों पर आए 749 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीए पाठ्यक्रम में 660 सीटों पर आए 749 आवेदन
विज्ञापन
फोटो नंबर-21राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब निरंतर आवेदन प्रक्रिया में वृद्धि देखने को मिल रही है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि बीए पाठ्यक्रम में 660 सीटों पर 749 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वहीं बीबीए में 40 सीटों के लिए 89 आवेदन आए हैं जिससे आवेदन प्रतिशत 222 तक पहुंच गया है। बीसीए पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों की सबसे अधिक रुचि देखने को मिली है। इस कोर्स की 40 सीटों के लिए 185 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 462 प्रतिशत है।
बीकॉम में 240 सीटों के लिए 174 आवेदन आए हैं, जबकि बीएससी लाइफ साइंस में 160 सीटों के मुकाबले 280 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार बीएससी फिजिकल साइंस में 400 सीटों के लिए 417 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समय रहते अपने दस्तावेजों की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
राजकीय महाविद्यालयों में इस बार नए सत्र से बीएससी मैथमैटिक्स मेजर (आनर्स) व बीए इंग्लिश मेजर (आनर्स) शुरू करने की मंजूरी दी थी। दोनों कोर्सों के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं।