फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A case of corona infection found after one month in the district, home isolated

जिले में एक माह बाद मिला कोरोना संक्रमण का केस, होम आइसोलेट किया

Wed, 03 Mar 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
A case of corona infection found after one month in the district, home isolated
जिले में एक माह बाद बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिली है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6615 हो गई है। जिले में 6593 संक्रमित ठीक हो चुके हैें और 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि परशुराम कॉलोनी नारनौल की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने मरीज को होम आइसोलेट कराया है। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला कैसे संक्रमित हुई, इसकी हिस्ट्री ली जा रही है। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को दो कोरोना केस आए थे। इसके बाद कोई नया केस नहीं आया था। डॉ. अशोक ने बताया कि नौ फरवरी के बाद जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं था। दो मार्च तक जिले में नया कोरोना केस और एक्टिव केस नहीं थे। सिविल सर्जन ने बताया कि अभी लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। कोरोना वायरस को लेकर सभी तैयारियां हैं।
विज्ञापन

आठ छात्रों के परिजनों से ली जाएगी जानकारी
करनाल के सैनिक स्कूल में 54 छात्र कोरोना संक्रमित मिले थे। इसमें करीब आठ छात्र महेंद्रगढ़ जिले से हैं। सीएमओ ने बताया कि ऐसे बच्चों की सूची मिली है। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के परिवारों से जानकारी ली जाएगी कि बच्चे कब घर आए थे। डॉ. अशोक ने बताया कि यदि बच्चे हाल में घर आए होंगे तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला केस मई में आया था
जिले में कोरोना वायरस का पहला केस पिछले साल सात मई को मिला था। दिल्ली रेलवे पुलिस के तीन कर्मी हुडा सेक्टर के हाउसिंग बोर्ड में रुके थे। जिला अस्पताल में जांच कराई तो कोरोना मरीज निकले थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले साल मई से नवंबर तक सबसे अधिक कोरोना का संक्रमण सितंबर में हुआ था। मई में 42, जून में 242, जुुलाई में 522, अगस्त में 940, सितंबर में 1699, अक्तूबर में 1502, नवंबर में 1316 मरीज और दिसंबर 306 मरीज में आए थे।
124 स्वास्थ्यकर्मी हुए संक्रमित
कोरोना मरीजों की जांच और उपचार करने वाले 124 स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो गए थे। इसमें 33 डॉक्टर भी शामिल थे। संक्रमितों में 33 डॉक्टर, 32 एएनएम व आशा, सात स्टाफ नर्स, दस एमपीडब्ल्यू, दस वार्ड अटेंडेंट, छह एलटी के अलावा अन्य स्टाफ शामिल था।

पहली मौत जून में हुई थी
कोरोना वायरस से 21 जून को कोरोना मरीज (80) की मौत हुई थी। पांच सितंबर, आठ, 15, 17, 20 व 21 सितंबर को एक-एक कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। 31 अक्तूबर को एक मरीज की मौत हुई। इसके बाद 13, 22 व 30 नवंबर को एक-एक संक्रमितों की मौत हुई। 2 दिसंबर, 6, 9, 12 व 20 दिसंबर को कोरोना मरीजों की मौत हुई। तीन जनवरी को एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed