{"_id":"61b78b9546fb29773b58f355","slug":"99-thousand-rupees-withdrawn-from-the-person-s-account-by-taking-it-into-confidence-narnol-news-rtk6326306182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वास में लेकर व्यक्ति के खाते से निकाले 99 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वास में लेकर व्यक्ति के खाते से निकाले 99 हजार रुपये
विज्ञापन
आए दिन साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर पुलिस द्वारा जागरूक करने के बाद भी लोग ठगी का शिकार होने से नहीं बच पा रहे हैं। पिछले एक माह में जिले में साइबर ठगी की कम से कम 20 वारदात हो चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को दर्ज हुआ है, जिसमें साइबर ठग ने व्यक्ति को झांसे में लेकर बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है व राशि बरामद करने की गुहार लगाई है।
सतनाली पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल माला निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि साइबर ठग ने उसके पिता के पास कॉल करके अपने आपको उनका परिचित होने का विश्वास देकर अपने झांसे में ले लिया। फोन पे व पेटीएम के माध्यम से लिंक भेजकर पिता के बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। उसने बताया कि रुपये 8 बार में निकाले गए हैं।
पुलिस अधिकारी का कहा है कि ठग किसी के पास फोन करके रिश्तेदार, मित्र या अन्य परिचित बनकर लोगों को विश्वास में लेकर ठगी कर रहे हैं। वे किसी भी प्रकार की परिस्थिति बताकर पैसे की मांग करते हैं। फिर उसके बैंक खाते से संबंधित जानकारी लेकर व्यक्ति के मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर या क्यूआर कोड, लिंक भेजकर पेमेंट एप के माध्यम से खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
यूं करें बचाव
साइबर ठगी की अधिकांश वारदात में ठग परिचित बताकर झांसे में लेते हैं। इससे बचने के लिए किसी भी अज्ञात व्यक्ति या नंबर से आए फोन कॉल के झांसे में आकर अपने खाते से जुड़ी जानकारी न सांझा करें। भेजे गए किसी भी प्रकार के क्यूआर कोड या लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी प्रकार का ओटीपी अज्ञात को न बताएं। साइबर ठगी से बचने के लिए अज्ञात कॉल की पूरी जांच करें।