फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   9.76 crores will be spent on drainage of rain water

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के पानी की निकासी पर खर्च होंगे 9.76 करोड़

Tue, 21 Jan 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
9.76 crores will be spent on drainage of rain water
फोटो संख्या:69- लोक निर्माण ​विश्राम गृह के पास खाली जगह जहां पर बनाया जाएगा स्टोरेत वाटर टैंक-
महेंद्रगढ़। बारिश के दौरान शहर में होने वाले जलभराव से अब शहरवासियाें को अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बारिश के पानी को बाहर निकालने की के लिए 9.76 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर में दो स्थानों पर स्टोरेज वाटर डिस्पोजल टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 9.76 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है। एस्टीमेट उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। अप्रूवल मिलते ही टेंडर लगाकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बारिश के दौरान शहर में जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, नगर पालिका कार्यालय, मोहल्ला महायचान, पुराना नारनौल रोड पर सबसे ज्यादा पानी भरता है। इसकी निकासी को लेकर विभाग की ओर से योजना तैयार की गई है। विभाग की ओर से लाेक निर्माण विश्राम गृह के नजदीक व तरणताल के पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन


तरणताल के पास खाली जगह को लेकर फंसा पेच
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पुराने नारनौल रोड पर होने वाले जलभराव को लेकर विभाग की ओर से तरणताल के पास खाली जगह पर स्टोरेज टैंक बनाने की योजना है। इसके लिए विभाग ने खाली जगहों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। अगर खेल विभाग की ओर से परमिशन मिलते ही पीडब्ल्यूडी कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग पाइप लाइन के सहारे खाली जगह पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर में बारिश से होने वाले जलभराव से निपटने के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए विभाग की ओर से 9.76 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। इसके लिए अप्रूवल को लेकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। अप्रूवल मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करके आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सुरेंद्र, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed