{"_id":"66ccc25392f772c25d0ee676","slug":"95-children-honored-with-certificates-and-money-narnol-news-c-196-1-nnl1004-115479-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 95 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और राशि देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 95 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और राशि देकर किया सम्मानित
Mon, 26 Aug 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 17विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि। स्त्रोत- संस्था
नांगल चौधरी। स्वामी वैष्णव उत्थान संस्थान द्वारा चतुर्थ प्रतिभा सम्मान एवं समाज उत्थान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बैरागी सभा के राज्य प्रधान नरेंद्र बैरागी पलवल थे। वहीं विशिष्ट अतिथि सुनील असिस्टेंट कमिश्नर, मेजर अलका स्वामी आरआर हॉस्पिटल दिल्ली, बीडीपीओ कनीना भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला महेंद्रगढ़ समाज के 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 95 बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और नकद राशि दी गई। साथ ही समाज के सीनियर सिटीजन और अध्यापक वर्ग को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। समाज के दिव्यांग, पितृहीन और विधवा महिलाओं को भी नकद राशि और उपकरण देकर सहयोग किया गया। इसके साथ नीट, इंजीनियरिंग में केवल सरकारी संस्था में दाखिला हुआ है और कोई सरकारी नौकरी लगा है उनको भी सम्मानित किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि खिलाड़ियों ने किसी भी खेल में स्टेट लेवल पर पदक, इनाम पाया है, उनको सम्मानित किया गया।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के उत्तीर्ण छात्र जिन्होंने 23-24 में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए है, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उप प्रधान जितेंद्र, उप प्रधान विक्रम सिंह, कप्तान सुरेश, कोषाध्यक्ष ब्लॉक नारनौल प्रधान कमल कांत, नागल चौधरी ब्लॉक प्रधान बजरंग, सुधीर सचिव, प्रदीप सह सचिव, अटेली प्रधान गुलाबचंद मौजूद रहे।